Tech
वेबसाइट्स के बार-बार नोटिफिकेशन पॉप-अप से मिलेगी राहत! Google Chrome में आ रहा है नया UI अपडेट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google एंड्रॉयड पर क्रोम यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता दिख रहा है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह एक नया रीडिजाइंड नोटिफिकेशन परमिशन इंटरफेस ला रही है। ये बदलाव Chr
लेखक Saket Singh Baghel11K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google एंड्रॉयड पर क्रोम यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता दिख रहा है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह एक नया रीडिजाइंड नोटिफिकेशन परमिशन इंटरफेस ला रही है। ये बदलाव Chrome 155 वर्जन से रोलआउट होना शुरू होगा। गूगल ने ये भी दिखाया है कि यूजर्स के लिए ये अपडेट कैसा दिखेगा। गूगल की सलाह है कि वेबपेज लोड होते ही परमिशन रिक्वेस्ट दिखाने के बजाय इस प्रॉम्प्ट को किसी रेलेवेंट एक्शन या कॉन्टेक्स्ट से जोड़ा जाए।



