Tech
अब पढ़ाई होगी और आसान! Google Chrome में आए 3 नए AI फीचर्स, ओपन टैब से तैयार होगा टेस्ट, ऑडियो-वीडियो भी करेगा एनालाइज
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने स्टूडेंट्स के लिए तीन नए Chrome फीचर्स पेश किए हैं, जिन्हें पढ़ाई का लोड मैनेज करने, टेस्ट्स की तैयारी करने और अलग-अलग डिवाइसेज पर काम जारी रखने में मदद के लिए डिजाइन किया गया है। य
लेखक Saket Singh Baghel36K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने स्टूडेंट्स के लिए तीन नए Chrome फीचर्स पेश किए हैं, जिन्हें पढ़ाई का लोड मैनेज करने, टेस्ट्स की तैयारी करने और अलग-अलग डिवाइसेज पर काम जारी रखने में मदद के लिए डिजाइन किया गया है। ये अपडेट Chrome में Gemini को ज्यादा तरह के ऑडियो और वीडियो एनालाइज करने की ताकत देता है, ओपन टैब्स के कंटेंट से इंटरैक्टिव क्विज बनाता है और कंप्यूटर और फोन के बीच टैब ट्रांसफर को बेहतर बनाता है। अब जब कोई टैब एक डिवाइस से दूसरे पर भेजा जाएगा, तो Chrome उसकी स्क्रॉल पॉजिशन और आधा भरा हुआ फॉर्म का डेटा भी वैसा ही रखेगा। इसके साथ ही Google कुछ पहले से मौजूद Chrome टूल्स को भी हाइलाइट कर रहा है जो स्टडी मटेरियल को ऑर्गनाइज करने और पढ़ने में मदद करते हैं।


