टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google जल्द ही अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस नई सीरीज के लॉन्च से पहले एक बार फिर कंपनी ने नया टीजर जारी किया है। कंपनी 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले Made by Google 2026 इवेंट में Pixel 11 लाइनअप को पेश करने वाली है।
ऐसे में अब नए प्रमोशनल वीडियो में पहली बार Google Pixel 11 Pro की रियर साइड को सीधे तौर पर दिखाया गया है। साथ ही कंपनी ने अपने AI और एप्स के इकोसिस्टम पर भी अपना फोकस दिखाया है।