टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपने Pixel डिवाइसेज के लिए सितंबर 2026 Pixel Drop के आधार पर नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है। ये अपडेट Pixel 6 और उसके बाद के नए मॉडल्स में Harry Potter ऑडियोबुक पैक्स लेकर आता है। इस लेटेस्ट ड्रॉप में रीडिजाइन्ड विजेट ऑप्शन के साथ VIP कॉन्टैक्ट अपडेट्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही लेटेस्ट Pixel Drop में Messages के अंदर एक्सपैंडेड स्कैम डिटेक्शन फीचर भी जोड़ा गया है। सपोर्टेड Pixel डिवाइसेस को ये अपडेट उनके कैरियर और खास डिवाइस मॉडल के आधार पर फेजेस में मिलेगा।