Tech
Gmail में आया नया 'Copy Code' शॉर्टकट, iOS और Android एप में वेरिफिकेशन कोड कॉपी करना होगा और भी आसान
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Gmail में कोड कॉपी करने के लिए नया शॉर्टकट जोड़ा जाएगा। Google को लेकर खबर है कि उसने जीमेल में नया “Copy code” शॉर्टकट शामिल किया है, जिसे 2-फेक्टर ऑथेंटिकेशन कोड्स को कॉपी करने के लिए इस्ते
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Gmail में कोड कॉपी करने के लिए नया शॉर्टकट जोड़ा जाएगा। Google को लेकर खबर है कि उसने जीमेल में नया “Copy code” शॉर्टकट शामिल किया है, जिसे 2-फेक्टर ऑथेंटिकेशन कोड्स को कॉपी करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ यूजर्स जीमेल के इनबॉक्स से ईमेल को ओपन किए बगैर ही वेरिफिकेशन कोड को कॉपी कर सकते हैं। Google Messages में यूजर्स को ऐसी सर्विस पहले से मिल रही है। Copy कोड का यह नया ऑप्शन Gmail की Android और iOS एप के लेटेस्ट वर्जन में देखने को मिला है। यह शॉर्टकट फिलहाल Gmail के Web वर्जन में एड नहीं किया गया है।


