टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने इस साल की Google I/O कीनोट के दौरान अपने नए पर्सनल AI एजेंट Gemini Spark को अनवीलकिया था। AI एजेंट की कैपेबिलिटीज को शोकेस करते हुए माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक जायंट ने अनाउंस किया था कि एजेंट को इस साल के आखिर में यूजर्स के लिए रिलीज़ किया जाएगा। अब कंपनी ने भारत में Gemini Spark को लॉन्च करने की घोषणा की है, जो जल्द ही देश में Google AI के पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गूगल का नया AI एजेंट बैकग्राउंड में यूजर्स की तरफ से एक्शन्स लेने में कैपेबल है। यूजर्स Gemini Spark को कई एप्स और प्लेटफॉर्म से कनेक्ट करने की इजाजत दे सकते हैं।