Tech
Garmin ने लॉन्च किया स्क्रीनलेस डिजाइन वाला Cirqa स्मार्ट बैंड, Fitbit और Whoop को मिलेगी टक्कर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Garmin ने मंगलवार को सेलेक्टेड ग्लोबल मार्केट्स में Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड को लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्ट बैंड हाल ही में मार्केट में आए Google Fitbit Air और Whoop 4.0 से मुकाबला करेगा।
लेखक Saket Singh Baghel21K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Garmin ने मंगलवार को सेलेक्टेड ग्लोबल मार्केट्स में Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड को लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्ट बैंड हाल ही में मार्केट में आए Google Fitbit Air और Whoop 4.0 से मुकाबला करेगा। Garmin Cirqa में स्क्रीनलेस डिजाइन दिया गया है, जिसका मकसद बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के लगातार हेल्थ ट्रैकिंग करना है। यूजर अपने सारे डेटा और मेट्रिक्स कनेक्टेड स्मार्टफोन पर देख सकते हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए यह इसी हफ्ते से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गारमिन का ये स्मार्ट बैंड फैब्रिक स्ट्रैप के साथ आता है, जो सात अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें रनिंग, वॉकिंग और योग जैसी एक्टिविटीज के लिए मैनुअल ट्रैकिंग सपोर्ट दिया गया है और ये एडवांस्ड ट्रेनिंग मेट्रिक्स भी ऑफर करता है।



