Tech
सैमसंग की नई Galaxy Z सीरीज ने बनाया रिकॉर्ड, 72 घंटे में मिले 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स ने भारत में प्री-ऑर्डर का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z
लेखक Saket Singh Baghel42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स ने भारत में प्री-ऑर्डर का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को 22 जुलाई को लॉन्च होने के महज 72 घंटों के भीतर 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर्स रिसीव हुए हैं। सैमसंग ने बताया कि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लिए इतने ही प्री-ऑर्डर्स हासिल करने में 15 दिन लगे थे। कंपनी ने ये भी कहा कि लगभग आधे प्री-ऑर्डर्स छोटे शहरों से आए हैं, जो दिखाता है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स बड़े मेट्रो मार्केट्स से आगे बढ़कर पॉपुलर हो रहे हैं।



