टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने आखिरकार Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट में अपनी नेक्स्ट जनरेशन के वियरेबल डिवाइसेस लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान नए Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के साथ Samsung Galaxy Watch 9 को भी पेश किया। ब्रांड की ये लेटेस्ट Galaxy Watch 9 अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में अपग्रैडेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ये डिवाइस लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon Wear Elite चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, AI-पावर्ड वेलनेस फीचर्स और कई दूसरी खासियतों के साथ आता है। ये स्मार्टवॉच फिलहाल दो केस साइज में उपलब्ध कराई गई है और कंपनी ने इसके साथ रिस्टबैंड्स की एक नई रेंज भी पेश की है।