टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 18 सितंबर को जैसे ही Apple के नेक्स्ट जनरेशन iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू हुई, Samsung ने भारत में Galaxy S26 सीरीज के सभी वेरिएंट्स की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला कर लिया। 2026 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कीमतों में बढ़ोतरी एक बड़ा ट्रेंड बन चुकी है, जहां AI बूम की वजह से दुनिया भर में मेमोरी की कमी के बीच तमाम ब्रांड्स कीमतें बढ़ा रहे हैं। Apple भी इस ट्रेंड से अछूता नहीं है। नए iPhones भी लगभग 30,000 रुपये की कीमत बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं।