टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart ने भारत में Flipkart Pay Later सर्विस लॉन्च कर दी है। ये नई सर्विस ग्राहकों को एक फ्लेक्सिबल क्रेडिट ऑप्शन देने के लिए डिजाइन की गई है। इस अपडेट के साथ, बायर्स अपनी शॉपिंग पूरी कर सकते हैं और चेकआउट के दौरान ही अपनी सुविधा के मुताबिक रीपेमेंट ऑप्शन्स चुन सकते हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये Flipkart Pay Later सर्विस अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने ये क्रेडिट सर्विस PayU Finance के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक तीन रीपेमेंट ऑप्शन्स का फायदा उठा सकते हैं।