टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 अगले हफ्ते भारत में शुरू होगी। सेल से कुछ ही दिन पहले, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने Samsung स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। Galaxy S25 FE, Galaxy S25 और हाल ही में लॉन्च हुई Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज समेत कई Galaxy स्मार्टफोन्स के सेल के दौरान डिस्काउंटेड प्राइसेज पर उपलब्ध होने की पुष्टि हो गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अभी फाइनल डील प्राइसेज की घोषणा नहीं की है, लेकिन उसने इन मॉडल्स के लिए प्राइस ब्रैकेट का खुलासा कर दिया है।