Tech
Flipkart Big Billion Days सेल 2026: Poco स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे भारी डिस्काउंट्स, 11,999 रुपये से कीमत होगी शुरू
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart की Big Billion Days सेल में Poco स्मार्टफोन्स की एक पूरी रेंज पर डिस्काउंट्स मिलेंगे, जिसमें एंट्री-लेवल C सीरीज से लेकर X8 Pro Max 5G तक के मॉडल्स शामिल हैं। डिस्काउंटेड प्राइस 11,9
लेखक Saket Singh Baghel13K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart की Big Billion Days सेल में Poco स्मार्टफोन्स की एक पूरी रेंज पर डिस्काउंट्स मिलेंगे, जिसमें एंट्री-लेवल C सीरीज से लेकर X8 Pro Max 5G तक के मॉडल्स शामिल हैं। डिस्काउंटेड प्राइस 11,999 से शुरू होती हैं और Poco M8x, M8 Power, X8 और X8 Pro सीरीज जैसे मॉडल्स पर ऑफर्स उपलब्ध हैं। ये सेल सभी यूजर्स के लिए 9 अक्टूबर को शुरू होने वाली है, जबकि चुनिंदा यूजर्स के लिए ये एक दिन पहले शुरू हो जाएगी। इसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टीवी, अप्लायंसेज और दूसरे कंज्यूमर डिवाइसेज सहित दूसरी इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरीज में भी डिस्काउंट्स मिलेंगे।


