टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर इन दिनों Freedom Sale चल रही है। इस सेल में अलग-अलग स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं। इसी सेल के दौरान सैमसंग का Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन भी काफी कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 9,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।
सैमसंग के इस 5G फोन में 6.7-इंच का 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP OIS ट्रिपल कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh की बैटरी भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में विस्तार से जान लें...