टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Boltt इस साल के अंत में भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जिसके साथ ही देश के स्मार्टफोन मार्केट में Fire-Boltt की एंट्री हो जाएगी। शुरुआती लीक्स में हैंडसेट की संभावित ब्रांडिंग और कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था, जबकि कंपनी ने पहले ही नए 'Boltt' ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लाने की पुष्टि कर दी थी। अब लॉन्च से ठीक पहले, Flipkart की एक माइक्रोसाइट ने इस फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और इसके सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और डिजाइन की पहली ऑफिशियल लुक भी शेयर की है।