Tech
अचानक डाउन हुआ FB-Insta, एप और वेबसाइट दोनों में आई दिक्कत; हजारों यूजर्स ने की शिकायत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Facebook यूजर्स को रविवार को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। Meta के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों में ही दिक्कत आई। इसके अलावा Instagram में भी कुछ लोगों ने दिक्क
लेखक Saket Singh Baghel27K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Facebook यूजर्स को रविवार को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। Meta के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों में ही दिक्कत आई। इसके अलावा Instagram में भी कुछ लोगों ने दिक्कत की बात कही।
यूजर्स ने दी बड़े पैमाने पर एक्सेस फेलियर की रिपोर्ट
रविवार को Facebook में बड़ी खराबी आ गई, जिसके बाद हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो एप एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही वेबसाइट। आउटेज ट्रैक करने वाली साइट Downdetector पर अचानक शिकायतों की बाढ़ आ गई, जिससे साफ हो गया कि एक ही समय पर बहुत सारे लोगों का फेसबुक काम करना बंद कर चुका है।



