टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Dyson ने गुरुवार को भारत में V16 Piston Animal वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया। कंपनी के क्लीनिंग लाइनअप में ये नया एडिशन ज्यादा मजबूत सक्शन, बालों को उलझने से बचाने और धूल को आसानी से खाली करने की सुविधा देता है। ये 900W Hyperdymium मोटर से चलता है और 315AW तक का सक्शन देता है। Dyson ने V16 Piston Animal को नए All Floor Cones Sense क्लीनर हेड से लैस किया है, जिसके बारे में दावा है कि ये अलग-अलग तरह के फर्श के हिसाब से अपने-आप ढल जाता है। इस वैक्यूम क्लीनर में डस्ट-कंप्रेस करने वाला बिन, पूरी मशीन के लिए HEPA फिल्ट्रेशन और 70 मिनट तक का रनटाइम मिलता है।