Tech
भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उसके इंटरनल मॉडल ने सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास किया। उसने अलग टेस्टिंग एनवायरमेंट से बाहर निकल कर दूसरी एआई कंपनी Hugging Face पर हमला किया। OpenAI का इं
लेखक Digital Desk19K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उसके इंटरनल मॉडल ने सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास किया। उसने अलग टेस्टिंग एनवायरमेंट से बाहर निकल कर दूसरी एआई कंपनी Hugging Face पर हमला किया। OpenAI का इंटरनल मॉडल IM1, जो कंपनी के GPT 5.6 मॉडल के बराबर माना जाता है। यह बिना अनुमति के इंटरनेट एक्सेस हासिल करने में सफल रहा था। अब तीन भारतीय मूल के रिसर्चर्स के ग्रुप वाले एथिकल हैकर्स ने दावा किया है कि उन्होंने Anthropic के AI एजेंट की मदद से OpenAI की इंटरनल रिपॉजिटरी तक पहुंच बना ली थी। उन्होंने ओपनएआई की दो क्रिटिकल सिक्योरिटी बग का फायदा उठाया था।


