Tech
ChatGPT में आया नया Privacy Center, अब एक ही जगह से समझें और मैनेज करें अपनी पर्सनल डेटा सेटिंग्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT ने एक नया Privacy Center रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ये नया ऑप्शन अकाउंट मेन्यू में दिखाई देगा और प्राइवेसी से जुड़े फीचर्स और उन्हें मैनेज करने वाली सेटिंग्स के बारे में जानकारी देग
लेखक Saket Singh Baghel11K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT ने एक नया Privacy Center रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ये नया ऑप्शन अकाउंट मेन्यू में दिखाई देगा और प्राइवेसी से जुड़े फीचर्स और उन्हें मैनेज करने वाली सेटिंग्स के बारे में जानकारी देगा। Privacy Center इन फीचर्स को तीन कैटेगरी- 'Personalised chats and ads', 'Chat privacy' और 'Data use and access' में बांटता है। 'Personalised chats and ads' कैटेगरी यूजर्स को ये समझने में मदद करेगी कि ChatGPT मेमोरी, पर्सनलाइज्ड चैट्स, Ads, डेटा यूज, एप्स और अकाउंट सिक्योरिटी जैसे फीचर्स को कैसे संभालता है।


