टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क की एआई कंपनी ने अपने चैटबोट Grok Bot को अपग्रेड किया है। इसे अब एआई वॉइस एसिस्टेंट के रूप में भी इस्तेमाल किया है सकता है। यूजर्स प्रॉम्प्ट लिखने के बजाय बोल भी सकते हैं। ग्रोक बोट के मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन दोनों के लिए इस फीचर को इनेबल किया जाएगा। कंपनी इसे फीचर को चरणबद्ध तरीके से रिलीज कर रही है। रियल टाइम स्पोकन इंटरेक्शन के लिए कंपनी ने xAI की Grok Voice technology का यज किया है।