टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया में कंपनी के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Huawei Pura 90s सीरीज और MatePad Air 2026 के साथ Huawei FreeClip 2 S को भी ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इन नए ईयरबड्स में डुअल 10.8mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डायनैमिक हेड ट्रैकिंग के साथ spatial ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। चार्जिंग केस के साथ ये टोटल 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। ये Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी, AI-बैक्ड ऑडियो फीचर्स और एक सॉफ्ट सिलिकॉन ब्रिज वाले अपडेटेड ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं।