टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास 100 Mbps का एक ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान है जिसे प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मिलने वाले ऑफर्स से बेहतर माना जा सकता है। वैसे तो Jio और Airtel इस सेगमेंट में सबसे आगे हैं, लेकिन BSNL का प्लान आज भी ध्यान खींचने वाला है। बड़ी बात ये भी है कि BSNL अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विसेज के साथ देश के लगभग हर शहर में मौजूद है। BSNL कंपनी BharatNet प्रोजेक्ट की मदद से ग्रामीण इलाकों में बहुत तेजी से विस्तार कर रही है। आइए BSNL के 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर एक नजर डालते हैं।