टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus Pad अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट इस साल जून में Computex 2026 में लॉन्च किया गया था और इसे दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स में पेश किया गया है। इसमें 12.2-इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि ये 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है। ये MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट पर चलता है और इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलती है। Asus Pad में चार स्पीकर्स और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।