टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने नए Apple TV 4K (4th Generation) और HomePod mini 2 के लॉन्च के साथ अपने होम एंटरटेनमेंट डिवाइसेज के लाइनअप को एक्सपांड कर दिया है। क्यूपर्टिनो की इस दिग्गज टेक कंपनी का दावा है कि ये दोनों डिवाइसेज अपने पिछले मॉडल्स के मुकाबले अपडेटेड हार्डवेयर, ज्यादा स्मार्ट वॉयस कंट्रोल्स और बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस लेकर आते हैं। रिफ्रेश्ड Apple TV 4K में A19 चिप दी गई है और ये हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल के साथ कंटेंट डिस्कवर करने के लिए एक नया Siri AI एक्सपीरियंस देता है। वहीं, HomePod mini 2 को नए कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है और इसमें अपग्रेडेड ऑडियो के साथ Siri AI का सपोर्ट भी मिलता है।