टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने हाल ही में कई डिवाइस की कीमतें बढ़ाई हैं, जिनमें M5 प्रोसेसर वाला लेटेस्ट MacBook Air, M5, M5 Pro और M5 Max चिपसेट वाले MacBook Pro, iPad (2024), iPad Air और iPad Pro शामिल हैं। बताए गए ये डिवाइसेस अब काफी ज्यादा कीमतों पर रिटेल हो रहे हैं। हालांकि, जो कॉलेज स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स अब एक नया MacBook या iPad मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए Apple अपने एनुअल Back to School ऑफर्स को वापस ले आया है, जो अब लाइव हो चुके हैं। कंपनी के इस सेल स्टूडेंट डिस्काउंट के तहत, ग्राहक कम कीमत पर नया डिवाइस खरीद सकते हैं और AirPods 4, Apple Pencil या AirTag जैसे कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरी में से कोई एक चुन सकते हैं। वैसे कंपनी का ऑफर स्टूडेंट और टीचिंग स्टाफ के लिए साल-भर चलता ही है। साथ ही इस बार स्टूडेंट्स इस सेल में कुछ और ऑफर्स की भी उम्मीद कर सकते हैं।