Tech
दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन वाला Android स्मार्टफोन बजट में, MediaTek प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी Coolpad जल्द ही एक नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो अपने वाइड-स्क्रीन डिजाइन की वजह से सबसे खास होने वाला है। इस डिवाइस को पहले इसी महीने चीन में पेश किया जा सकत
लेखक Sameer Saini36K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी Coolpad जल्द ही एक नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो अपने वाइड-स्क्रीन डिजाइन की वजह से सबसे खास होने वाला है। इस डिवाइस को पहले इसी महीने चीन में पेश किया जा सकता है। खास बात ये है कि इस फोन की कीमत 999 युआन यानी करीब 13,000 रुपये बताई जा रही है।
डिवाइस में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जो नॉर्मल स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा चौड़ी होने वाला है। इस तरह का डिजाइन अब तक प्रीमियम सेगमेंट में ही देखने को मिल रहा था लेकिन अब बजट में भी ऐसा फोन देखने को मिलेगा।


