Tech
कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, कंपनी के CEO ने किया टीज
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने भारत में iQOO ने अपना नया iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज के एक और स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी अब iQOO Z11 5G को भारतीय बाजार में लाने क
लेखक Sameer Saini40K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने भारत में iQOO ने अपना नया iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज के एक और स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी अब iQOO Z11 5G को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी ने ऑफिसियल तौर पर अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन iQOO इंडिया के CEO निपुन मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर पोस्ट शेयर की है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि iQOO Z11 की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है।



