टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon की Great Freedom Sale लाइव हो चुकी है और प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स में से एक Samsung के Galaxy S25 Ultra पर मिल रही है। ये फोन 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब इसे फ्लैट डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स के जरिए काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए देखते हैं पिछले साल के इस फ्लैगशिप फोन पर मिल रही डील के बारे में।
Samsung Galaxy S25 Ultra, जो भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, फिलहाल Amazon पर 94,999 रुपये में लिस्टेड है। ये प्राइस फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। ये खुद लॉन्च प्राइस से 35,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। साथ ही अमेजन पर किसी भी बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इससे इफेक्टिव प्राइस 89,999 रुपये तक आ जाएगी।