टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा शेयर किए गए एक नए टीजर के मुताबिक, अपकमिंग Amazon Great Freedom Sale के दौरान OnePlus 15 डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध होगा। लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फ्लैगशिप हैंडसेट को बैंक ऑफर के जरिए इसकी लॉन्च प्राइस से कम में खरीदा जा सकेगा। अमेजन पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि उसकी Great Freedom Sale 7 अगस्त से शुरू होगी और इवेंट लाइव होने से पहले ही कंपनी ने अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट्स को टीज करना शुरू कर दिया है।