टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने एक नया Fire TV Stick 4K (2026) और री-डिजाइन्ड Fire TV रिमोट लॉन्च किया है, जिसमें फास्टर स्ट्रीमिंग और ज्यादा टैक्टाइल कंट्रोल्स जोड़े गए हैं। नए स्टिक के बारे में दावा किया गया है कि ये किसी दूसरे मेजर ब्रांड के समान कीमत वाले 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस की तुलना में एप्स को तेजी से लोड करता है और प्लेबैक जल्दी शुरू करता है। Amazon ने अपनी Fire TV स्टिक रेंज को तीन टियर्स में आसान भी बना दिया है। नया हार्डवेयर Vega OS पर चलता है, 4K स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है और Alexa+ के साथ आता है। रिमोट स्टिक के साथ शामिल है और इसे अलग से भी खरीदा जा सकता है।