टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Great Freedom Sale 2026 आने वाले 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। ये अपकमिंग सेल Flipkart Big Billion Days Sale 2026 को टक्कर देगी। सेल के दौरान दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन्स, पीसी, लैपटॉप, टीडब्ल्यूएस (TWS), वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टवॉच जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमतों पर पेश किए जाने की उम्मीद है। अब Amazon ने Great Indian Festival Sale के दौरान डिस्काउंट कीमत पर मिलने वाले हैंडसेट्स को टीज करना शुरू कर दिया है, जिनमें iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, OnePlus 13s, Vivo X300 FE, Xiaomi 17, Oppo Reno 16 और बाकी शामिल हैं।