टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazfit ने लंबी दूरी की आउटडोर एक्टिविटीज और कई दिनों के एडवेंचर्स के लिए डिजाइन की गई एक रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर T-Rex Dual Solar को लॉन्च किया है। इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है और बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इसके आगे और पीछे दोनों तरफ सोलर पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टवॉच एडवांस नेविगेशन टूल्स, 180 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स, 10 ATM वाटर रेजिस्टेंस और 50 मीटर तक रिक्रिएशनल डाइविंग सपोर्ट भी ऑफर करती है।