Tech
Airtel पोस्टपेड प्लान्स हुए महंगे, लेकिन हर साल मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है। एक तरफ तो कंपनी ने पोस्टपेड टैरिफ में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ इसके साथ ही नए प्लान्स में हर साल
लेखक Sameer Saini49K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है। एक तरफ तो कंपनी ने पोस्टपेड टैरिफ में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ इसके साथ ही नए प्लान्स में हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का बेनिफिट भी ऐड कर दिया है। नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएंगे।
कंपनी का कहना है कि मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स को भी करीब एक महीने के अंदर उनके मौजूदा प्लान के सबसे नजदीकी महंगे प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि फ्री में मिलने वाली इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट की कीमत करीब 2,000 रुपये है। चलिए पहले जानते हैं कि ये रोमिंग पैक कितने दिन के लिए मिलेगा...


