टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Bharti Airtel ने भारत में अपने पोस्टपेड प्लान्स में से एक प्लान को चुपचाप हटा दिया है। जो लोग एक हायर-टियर प्लान की तलाश में हैं, उन्हें अब 699 रुपये वाले Family प्लान को चुनना होगा, जिसमें एक प्राइमरी और एक एड-ऑन SIM कनेक्शन मिलता है। वहीं, नए सब्सक्राइबर्स के लिए 449 रुपये वाला इंडिविजुअल प्लान अभी भी एंट्री-लेवल ऑप्शन बना हुआ है। हालांकि, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने इस बदलाव की वजह बताते हुए अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन 549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अब Airtel की वेबसाइट या Airtel Thanks एप पर लिस्टेड नहीं है।