टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ Amazon Prime Lite का बेनिफिट देने का एलान किया है। Airtel की Xstream Fiber और AirFiber सर्विसेज पूरे भारत में मौजूद हैं। Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Amazon का बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा, हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं। Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन की कीमत एक साल के लिए 799 रुपये है। हाल ही में Reliance Jio ने भी अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर इसका एलान किया था। कंपनी की तरफ से Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन सिर्फ चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ही ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर से जुड़ी पूरी डिटेल्स नीचे देखें।