Tech
Airtel यूजर्स ध्यान दें: 'अनलिमिडेट 5G डेटा हॉटस्पॉट से शेयर न होने' का दावा गलत, कंपनी ने बताया सच
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि Airtel का अनलिमिटेड 5G डेटा मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए इस्तेमाल करने पर काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि Airtel के टर्म्स एंड कंडीशन्स के मुताबिक, अनलिमिटे
लेखक Digital Desk17K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि Airtel का अनलिमिटेड 5G डेटा मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए इस्तेमाल करने पर काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि Airtel के टर्म्स एंड कंडीशन्स के मुताबिक, अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान को मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करके दूसरे डिवाइसेस के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, इन्हीं शर्तों में ये भी मेंशन किया गया है कि Airtel 5G Plus नेटवर्क की उपलब्धता के आधार पर केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध है। अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल केवल वहीं किया जा सकता है जहां Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध हो। Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा रेस्ट्रिक्शन्स के बारे में आइए जानते हैं।



