ब्रह्मानंद मिश्रा, नई दिल्ली। कल्पना कीजिए एक सुबह आपको पता चले कि ईमेल, वाट्सएप मैसेजिंग, कालिंग, ब्राउजिंग, इंटरनेट मीडिया सब बंद हो गए हैं, सोचिए जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाएगी। कुछ ही दशक पहले लोग इन सभी सुविधाओं से अनजान थे। वायरल वीडियो, रील्स, मीम्स और स्क्रालिंग से किसी का कुछ भी लेना देना नहीं था।
दरअसल, ऐसी चमत्कारिक घटनाओं की नींव पड़ी करीब साढ़े तीन दशक पहले, जब दुनिया पहली बार वर्ल्ड वाइड वेब (www) से परिचित हो रही थी। आज हम उस मुकाम पर हैं, जहां गैजेट्स आपके सोने-जागने के मुताबिक अलार्म सेट कर रहे हैं, स्मार्टवाच हार्टअटैक के संकेत बता कर लोगों की जान बचा रही हैं। कुछ वर्षों पहले तक यह साइंस फिक्शन जैसा ही था। आज इंटरनेट आफ थिंग्स (आइओटी) हमारे वास्तविक जीवन का तेजी से डिजिटलीकरण कर रहा है।