Tech
वीडियो कॉल पर बात करते हुए धोखा खा जाएंगे आप! सामने आया ऐसा AI मॉडल, जो इंसानों की तरह हंसता और टोकता भी है
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या हो अगर कोई AI आपकी जगह किसी जॉब इंटरव्यू या कॉलेज के वाइवा में शामिल हो जाए और पूछे गए सवालों के रियल-टाइम में जवाब देने लगे? सैन फ्रांसिस्को की टेक कंपनी Tavus ने अपने नए Human Interact
लेखक Saket Singh Baghel28K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या हो अगर कोई AI आपकी जगह किसी जॉब इंटरव्यू या कॉलेज के वाइवा में शामिल हो जाए और पूछे गए सवालों के रियल-टाइम में जवाब देने लगे? सैन फ्रांसिस्को की टेक कंपनी Tavus ने अपने नए Human Interaction Model 'Griffin' के जरिए इसे मुमकिन कर दिखाया है। ये AI टूल नेचुरल आवाज, चेहरे के एक्सप्रेशन्स, हाथ के इशारों और बॉडी मूवमेंट्स के साथ आमने-सामने वीडियो बातचीत करने के लिए डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं, आम चैटबॉट्स से अलग ये नया AI टूल बातचीत के दौरान लोगों की बातें सुनने के साथ-साथ उनके विजुअल सिग्नल्स को भी समझता है और उसी हिसाब से तुरंत रिस्पॉन्ड करता है। आइए जानते हैं कि Griffin क्या है और ये कैसे काम करता है।


