टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने अपने AI म्यूजिक जनरेशन मॉडल का नया वर्जन Lyria 3.5 पेश कर दिया है। इस अपडेट में ऐसे इंप्रूवमेंट्स किए गए हैं जिससे AI से बने गाने ज्यादा नेचुरल और एक्सप्रेसिव लगें। ये नया अपडेट मेलोडी जनरेशन, लिरिक्स की क्वालिटी, वोकल परफॉर्मेंस और क्रिएटिव कंट्रोल्स को बेहतर बनाता है, साथ ही यूजर्स को म्यूजिक को अपने हिसाब से ढालने के नए ऑप्शन्स देता है। Lyria 3.5 आज से Google Flow Music के जरिए रोलआउट होना शुरू हो रहा है। ये रिलीज कंपनी के पिछले Lyria मॉडल्स पर ही बेस्ड है और AI-पावर्ड म्यूजिक क्रिएशन को बेहतर बनाने की गूगल की कोशिशों को आगे बढ़ाती है।