टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nubia ने वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस 2026 में अपनी प्रेजेंटेशन से पहले अपने अपकमिंग AI-पावर्ड स्मार्टफोन के बारे में कुछ नई डिटेल्स शेयर की हैं। लेटेस्ट टीजर्स से पता चला है कि इस डिवाइस का नाम Nubia NaviX Ultra होगा और ये चार अलग-अलग फिनिश में दिखाई देगा। कंपनी ने फोन का डिजाइन भी शेयर किया है और कंफर्म किया है कि ये Doubao AI असिस्टेंट के साथ आएगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और अवेलेबिलिटी जैसी बाकी जानकारियां इस इवेंट के दौरान मिलने की उम्मीद है, जो 17 जुलाई से शुरू हो रहा है।