टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Acer ने मंगलवार को भारत में Aspire 3 (2026) को लॉन्च कर दिया है, जो Taiwan की इस टेक कंपनी का नया स्टूडेंट-फोकस्ड लैपटॉप है। कंपनी का कहना है कि उसने मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2027) के विशेष कोर्स मटेरियल्स ऑफर करने के लिए Infinity Learn प्लेटफॉर्म के साथ कोलेबोरेट किया है, जिसका फायदा Infinity Learn की वेबसाइट के जरिए उठाया जा सकता है। ये नया लैपटॉप फिलहाल देश में दो स्क्रीन साइज और दो कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Acer Aspire 3 (2026) में 11.6-इंच या 15.6-इंच की LCD स्क्रीन मिलती है और ये 8GB RAM के साथ पेयर किए गए Intel Celeron प्रोसेसर से चलता है।