Tech
949 रुपये में लॉन्च हुआ 1,000mAh बैटरी वाला ये नया फोन, मिलेगा वॉयस असिस्टेंट और FM रेडियो भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Itel Ace 3 Heera को भारत में बुधवार को Itel के सबसे नए फीचर फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये नया बजट फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आता है और इसमें 1,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पो
लेखक Saket Singh Baghel33K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Itel Ace 3 Heera को भारत में बुधवार को Itel के सबसे नए फीचर फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये नया बजट फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आता है और इसमें 1,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Itel Ace 3 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑफर करता है और इसमें ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा, इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन के साथ वायरलेस FM रेडियो दिया गया है। Itel Ace 3 Heera में 1.8-इंच की स्क्रीन है और ये Nokia और Lava द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए फीचर फोन्स को टक्कर दे सकता है।



