टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी iQOO Neo11S के नाम से पेश कर सकती है। ये एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन होने वाला है जिसे लेकर कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ गई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें खास हार्डवेयर अपग्रेड्स होंगे।
ये फोन अपने सेगमेंट के दूसरे डिवाइस से काफी अलग होगा, खासकर डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी कैपेसिटी के मामले में तो बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं...