टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 16 इस साल के अंत में कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप के तौर पर पेश किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन OnePlus ने अपने इस अपकमिंग हैंडसेट के फीचर्स टीज करना शुरू कर दिया है। अब एक टिप्स्टर ने OnePlus 16 के पूरे स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट और BOE-सप्लाइड पैनल मिलने की बात कही गई है। OnePlus 16 में क्वालकॉम का नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट और 100W की चार्जिंग मिल सकती है।