टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप के साथ फ्लैगशिप OnePlus 16 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी का यह फोन होम मार्केट चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही कंपनी इन दिनों अपनी Ace 7 सीरीज पर भी काम कर रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी Ace 7, Ace 7T, और Ace 7 Ultra स्मार्टफोन पेश करेगी। वनप्लस का एक स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह Ace 7 हो सकता है।