Tech
9,000mAh की बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला Oneplus का नया 5G फोन, तगड़ा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 16 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। यह वनप्लस के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को रिप्लेस करेगा। इस फोन में कंपनी ने पिछले मॉडल जैसा स्क्वायर शेप रियर कैमरा मॉ
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 16 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। यह वनप्लस के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को रिप्लेस करेगा। इस फोन में कंपनी ने पिछले मॉडल जैसा स्क्वायर शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है। हालांकि, चिपसेट, बैटरी और डिस्प्ले को अपग्रेड किया गया है। वनप्लस के इस फोन की सेल चीन में इसी महीने से शुरू होगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन और चार रैम और स्टोरेज के ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 16 स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 9,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।


