टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo F35 सीरीज इंडियन मार्केट में जल्द होगी। ओप्पो ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल का नाम रिवील नहीं किया है। हाल में इस स्मार्टफोन का कथित Oppo F35 सीरीज का रिटेल बॉक्स की इमेज सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन - Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G को लॉन्च किया जा सकता है।
अब टिपस्टर पारस गुगलानी ने दावा किया है कि भारत में Oppo F35 सीरीज अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। इसके साथ ही अपकमिंग फोन की प्राइस रेंज, स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन के बारे में डिटेल शेयर की है।