Tech
8000mAh बैटरी वाले तगड़े 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू, मिल रहा है 3000 रुपये का डिस्काउंट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको के लेटेस्ट POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी परफॉर्मेंस भी दमदार है। लॉन्च ऑफर के तहत पोको के इस फ
लेखक Digital Desk10K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको के लेटेस्ट POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी परफॉर्मेंस भी दमदार है। लॉन्च ऑफर के तहत पोको के इस फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
POCO M8 Power 5G ऑफर डिटेल्स
POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये की कीमत में आता है। इस फोन पर मिल रहे 3000 रुपये कि डिस्काउंट के बाद इसे 21,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, बात करें दूसरे वेरिएंट की तो यह 8GB RAM और 128GB Storage के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।



