टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo इन दिनों अपने F-सीरीज के अगले स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन काफी लंबे समय से भारत में पेश करता है, जो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। ये स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक फीचर्स के साथ आते हैं। इस स्मार्टफोन के साथ ओप्पो अपनी नई ग्रुप सेल्फी इमेजिंग सिस्टम को पेश कर रहा है।