टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। boAt Nirvana Eutopia 2 ANC भारत में लॉन्च हो गया है। ये नया मॉडल डुअल ड्राइवर्स, 45dB तक का अडाप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और सिंगल चार्ज पर 80 घंटे तक की क्लेम की गई बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसमें Hi-Res Audio, 3D Spatial Audio, Bluetooth 5.4, गूगल फास्ट पेयर और AI-बैक्ड कॉलिंग फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। ये हेडफोन स्पेशल लॉन्च प्राइस पर दो कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है और boAt Hearables एप के सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।